हिंदू धर्म में भोलेनाथ की लगभग हर कोई पूजा करते है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते है। आइए जानते है नौ ग्रहों को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए?
सूर्य देव को मजबूत करने के लिए गेहूं के 108 दाने चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद सूर्यदेव मजबूत होते है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ता है।
शिवलिंग पर 108 की संख्या में चीजें चढ़ाने का खास महत्व होता है। अगर आप 108 दाने चावल शिवलिंग पर चढ़ाते है को चंद्रमा को मजबूती मिलती है।
मंगल ग्रह की मजबूती के लिए 108 दाना मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए। शिवलिंग पर मूंग चढ़ाने से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।
कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर किसी काम में आपको भाग्य का साथ नहीं मिलता है। शिवलिंग पर 108 दाने चने की दाल चढ़ाने से गुरु ग्रह को बल मिलता है।
शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर कभी भी भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी महसूस नहीं होती है। मान्यताओं के अनुसार, 108 दाने मिश्री को शिवलिंग पर अर्पित करने से यह ग्रह मजबूत होता है।
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शिवलिंग पर काला तिल और काली उड़द चढ़ाने से शनिदेव के खराब प्रभावों से राहत मिलती है।
राहु-केतु को उचित स्थिति में रखने के लिए शिवलिंग पर 108 दाने सप्त अनाज चढ़ाना चाहिए। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।
अगर आपको ग्रह मजबूत करने से संबंधित उपाय पसंद आए तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com