दांत दर्द होने पर करें ये घरेलू इलाज


By Arbaaj22, Dec 2023 05:27 PMnaidunia.com

दांतों में दर्द

दांतों में दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन दर्द को सहन कर पाना मुश्किल होता है। कई दांतों में दर्द के कारण लोगों की नींद तक गायब हो जाती है।

घरेलू उपाय

दांतों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इन असरदार घरेलू उपायों को आजमा सकते है। आइए आपको कुछ कारगर उपायों के बारे में बताते है।

ज्वार का पाउडर

दांत में दर्द होने पर ज्वार को पीसकर पाउडर बना लें और फिर दांत में रखें। इस दौरान थूक को घोंटे नहीं थोड़ी देर बाद बहार फेंक दें।

लहसुन और नमक

लहसुन की 2-4 कलियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसमें नमक मिलाकर उस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर रख लें।

लौंग का तेल

अगर दांत में तेज ज्यादा हो रहा है, तो लौंग के तेल को रुई की मदद से उस दर्द वाली जगह पर लगा लें। यह उपाय दर्द को जल्द ही कम करता है।

त्रिफला चूर्ण

एक गिलास गर्म पानी में त्रिफला चूर्ण को मिलाकर उससे कुल्ला करें। त्रिफला चूर्ण का यह उपाय दर्द को काफी कम कर सकता है।

आइस पैक

दांत के दर्द से राहत पाने के लिए आइस पैक एक आसान घरेलू उपाय है। दर्द वाली जगह पर आइस पैक को लगाने से तुरंत आराम मिलता है।

नींबू और हींग

नींबू के रस में 2 चुटकी हींग मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और फिर दांतों पर उस पेस्ट को लगाएं। यह पेस्ट आपको दर्द से राहत देता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड में खाएं यह साग, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज से मिलेगा आराम