दीपिका पादुकोण की 10 बेस्ट फिल्में


By Prakhar Pandey02, Sep 2023 01:34 PMnaidunia.com

दीपिका पादुकोण

दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस है। फिल्म दर फिल्म दीपिका अपनी कीमत को साबित करती नजर आ रही है। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण की दस बेस्ट फिल्मों के बारे में।

पठान

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही पठान में भी दीपिका की अदाकारी को फैंस ने काफी सराहा था।

पद्मावत

पद्मावत संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म थी। मूवी सिनेमाघरों में तो पसंद की ही गई थी। साथ ही दीपिका के रानी पद्मिनी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था।

ये जवानी है दिवानी

ये जवानी है दिवानी कमिंग ऑफ एज रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका ने डॉक्टर नैना तलवार का किरदार निभाया था। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

ओम शांति ओम्

2007 में आई ओम शांति ओम् एक रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा फिल्म है। दीपिका ने फिल्म में शांति प्रिया और संध्या नाम के दो किरदार निभाए थे। एक्ट्रेस अपने डेब्यू फिल्म से ही लोगों के दिलों में बस गई थी।

ओम शांति ओम्

2007 में आई ओम शांति ओम् एक रोमांटिक फैंटेसी ड्रामा फिल्म है। दीपिका ने फिल्म में शांति प्रिया और संध्या नाम के दो किरदार निभाए थे। एक्ट्रेस अपने डेब्यू फिल्म से ही लोगों के दिलों में बस गई थी।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी एक एपिक हिस्टॉरिकल रोमांस फिल्म है। मूवी में दीपिका ने मस्तानी और रणवीर सिंह ने बाजीराव का किरदार निभाया है। फैंस को एक्ट्रेस की ये फिल्म भी काफी पसंद आई थी।

चेन्नई एक्सप्रेस

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी चेन्नई एक्सप्रेस एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। दीपिका ने फिल्म में मीनम्मा का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफल रही ही थी, साथ ही एक्ट्रेस के काम को भी काफी पसंद किया गया था।

गोलियों की रासलीला रामलीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर गोलियों की रासलीला रामलीला एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। मूवी में लीला सनेरा का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

फिल्में

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Tamannaah Bhatia ने अपनी तस्वीरें शेयर करके ढाया कहर