दुनिया के 6 सबसे महंगे फल, कीमत जानकर पकड़ लेंगे सर


By Prakhar Pandey01, Aug 2023 02:53 PMnaidunia.com

महंगे फल

आज कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं, दुनिया के सबसे महंगे फल के बारे में।

युबारी खरबूजा   

युबारी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगे फलों में से एक माना जाता है। यह सिर्फ जापान में ग्रीन हाउस में उगाया जाता है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए तक की है।

डेंसुके तरबूज

इस फल की खेती जापान के उत्तर-पूर्वी द्वीप पर होती है। लगभग 11 किलो वजन वाला यह तरबूज की कीमत लगभग 2-3 लाख रुपए प्रति किलो तक होता है।

रूबी रोमन ग्रेप्स

रूबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इसके एक गुच्छे की कीमत 10 लाख रुपए होती है। इसे दुनिया के सबसे महंगे फल के ख़िताब से नवाजा गया है।

लॉस्ट गार्डन ऑफ़ हेलिगन, अनानस

इस फल को 'लॉस्ट ऑफ़ गार्डन हेलिगन' में उगाया जाता है। इसकी कीमत करीब 1,14,759 रूपये है। इसे पकने में 2 साल का समय लगता है जो काफी अधिक है।

सेम्बिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी

इस फल को जापान में उगाई जाती है। ये प्रीमियम स्ट्रॉबेरी बारह के पैक में बेची जाती है जिसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपए तक की होती है। यह काफी लोकप्रिय है।

डेकोपोन साइट्रस

इस फल की खेती पहली बार वर्ष 1972 में की गई। इसमें बीज नहीं होता और ये काफी मीठा होता है। यह 6 के पैक में आता है जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपए होती है।

सफ़ेद स्ट्रॉबेरी

जापान में कई संस्थानों द्वारा सफ़ेद स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। यह जापान में सबसे प्रसिद्ध है और 1 स्ट्रॉबेरी की कीमत 10 डॉलर यानी भारतीय मूल्यों में 650 रुपए हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वर्कप्लेस पर भटक जाता है ध्यान, अपनाएं ये टिप्स