दो दिन बाद गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। सबसे पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।
इस साल 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। आज हम इस लेख में आपको देश प्रेम की कुछ ऐसी फिल्में बताएंगे, जिसे आपको गणतंत्र दिवस के दिन जरूर देखना चाहिए।
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय समुद्री शक्ति और पाकिस्तानी हमले के बीच होने वाले संघर्ष को देखने को मिलता है।
फिल्म लक्ष्य कारगिल युद्ध की लड़ाईयों के साथ एक लड़के की जवान सैनिक बनने की यात्रा पर है।
फिल्म पिप्पा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म है। जिसमें कैप्टन बलराम सिंह मेहता की सच्ची कहानी को दर्शाया गया है।
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी 2019 में सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका अदा की है।
इस गणतंत्र दिवस पर आप ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ देख सकते हैं। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आंधी ला दी थी।
गणतंत्र दिवस पर अगर आप कोई अच्छी फिल्म ढूंढ रहे हैं, तो आप फिल्म अमरन देख सकते हैं। इस फिल्म में मेजर मुकुंद वरदराजन की बहादुरी और उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित करने तक के सफर को दिखाया गया है।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM