दुनिया के 5 खूंखार गेंदबाज


By Arbaaj16, Aug 2023 08:00 AMnaidunia.com

तेज गति से गेंदबाजी

दुनिया के कई ऐसे घातक गेंदबाज हैं जिन्होंने काफी तेज गति से बिल्कुल गोली के रफ्तार गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं।

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी के समय के एकमात्र बॉलर हैं, जो काफी तेज गति से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ

मिचेल स्टार्क ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फेंकी थी। वो गेंद 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी।

जेफ थॉमसन

ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अपने करियर में बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

पर्थ का मैदान

थॉमसन ने साल 1975 में पर्थ के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

शॉन टैट

इस लिस्ट में तीसरे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंद फेंकी थी।

ब्रेट ली

ब्रेट ली भी ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज थे, उन्होंने साल 2005 में न्यूजीलैंड के सामने 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

शोएब अख्तर

शोएब अख्तर पाकिस्तान के सबसे खूंखार गेंदबाज थे। जिन्होंने विश्व कप 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 163.3 किलोमीटर की गति से गेंद डाली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टी20 में सबसे तेज शतक मारने वाले बल्लेबाज