5 फिल्मों ने साल 2024 में विश्व भर में खूब किया कलेक्शन


By Arbaaj13, Nov 2024 11:21 AMnaidunia.com

भारतीय फिल्मों को विश्व भर में देखा जाता है। ऐसी कई फिल्में भी होती है, जिसका भारत में कलेक्शन कम होता है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन शानदार हो जाता है। आइए जानते हैं कि 2024 की सबसे ज्यादा कमाने वाली 5 फिल्में कौन-सी है?

बॉलीवुड और साउथ

भारत में मनोरंजन की 2 सबसे बड़ी इंडस्ट्री मानी जाती है। पहली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और दूसरी साउथ सिनेमा।

कल्कि 2898 एडी 

साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी है। यह साउथ की फिल्म है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे स्टार है। फिल्म ने विश्वभर में 1052 करोड़ का कारोबार किया है।

स्त्री 2

दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म स्त्री 2 है। फिल्म हॉरर कॉमेडी पर आधारित है। स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड 858 करोड़ की कमाई की है।

ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

विश्व में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली तीसरी फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ का कारोबार किया है।

देवरा पार्ट 1

चौथे स्थान पर भी साउथ सिनेमा की फिल्म देवरा पार्ट 1 है। देवरा तेलुगु भाषाई फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 443 करोड़ का बिजनेस किया है।

फाइटर

पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बॉलीवुड की फाइटर है। इस फिल्म ने विश्व बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ का कारोबार किया।

डिस्कलेमर

यह जानकारी अब तक की है। सभी कई फिल्में सिनेमाघरों में चल रही है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बदलाव हो सकता है।

मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कार्तिक आर्यन की कितनी फिल्में हैं ब्लॉकबस्टर?