तमिलनाडु घूमने जा रहे हैं आप, इन जगहों पर जाना न भूलें


By Prakhar Pandey16, Aug 2023 03:48 PMnaidunia.com

प्रकृतिक सुन्दरता

तमिलनाडु राज्य एक ऐसी जगह है जहां प्रकृतिक की सुन्दरता देखते ही बनती है। यहां कई ऐसी जगहें हैं जो पहाड़ों और वनों से भरा पड़ा है।

ऊटी

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में मौजूद ऊटी काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है। इस जगह पर दूर देश- विदेशों से लोग घूमने के लिए आते हैं।

रामेश्वरम

समुद्र के चारों ओर से घिरा रामेश्वरम तमिलनाडु के धार्मिक स्थलों में से एक है। ये जगह बेहद ही पवित्र मानी जाती है।

कोयंबटूर

कोयंबटूर तमिलनाडु राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां आपको भगवान शिव की भव्य मूर्ति देखने को मिलेगा।

कन्याकुमारी

समुद्र की लहरों से टकराती कन्याकुमारी तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध धर्म स्थल है। भारी संख्या में लोग इस जगह पर घूमने जाते हैं।

मदुरै

मदुरै को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यह जगह मंदिरों और एतिहासिक स्थलों के लिए ही नहीं बल्कि सूत और रेशम के लिए भी फेमस है।

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को कहा जाता है। यह शहर ऊंची- ऊंची इमारतों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के मंदिरों और चर्चों में भारी भीड़ देखने को मिलता है।

कांचीपुरम

कांचीपुरम हिंदू धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं जो हमारी संस्कृति को दर्शाता है।

टूरिज्म से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत में तूफान कहां-कहां पर आ चुका है? जानें