देश इस बार 78वें स्वतंत्रता दिवस मनाने के तैयारियों में जुटा है। इस मौके को आप और भी खास बना सकते हैं। आइए आज हम आपको 7 देशभक्ति फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
क्रांति इंडियन सिनेमा की एक क्लासिक मूवी है, जिसमें मनोज कुमार ने अभिनेता और निर्देशक की भूमिका निभाई है। इस मूवी में दिलीप कुमार और शशि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार दिखेंगे।
भगत सिंह की बायोपिक पर बनी फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में अजय देवगन ने शानदार एक्टिंग की है। यह कहानी भगत सिंह की बचपन से लेकर पूरे सफर तक के सपने पर आधारित है।
साल 2005 में आई यह फिल्म मंगल पांडे की जीवन पर आधारित है। मंगल पांडे ने भारत को अंग्रेजों से आजाद दिलाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी।
भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर यह फिल्म फिल्माया गया है। साल 2017 में आई यह मूवी 15 करोड़ रुपए में बनी थी, लेकिन उसकी कमाई 20 करोड़ हुई थी।
देश को आजाद दिलाने में केवल पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी उतना ही योगदान दिया है। यह मूवी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है।
ऑल टाइम इंडियन सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी मूवी बॉर्डर आप चाहे जितना देख लो, आपका मन नहीं भरेगा। 10 करोड़ रुपए में बनी फिल्म की कमाई 65 करोड़ रुपए थी।
2019 में अक्षय कुमार की देशभक्ति फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। 80 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म की कमाई 207 करोड़ रुपए हुई थी। यह एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी।