ओटीटी पर कई बिग बजट क्राइम सीरीज मौजूद हैं। इन दमदार सीरीज को देखकर आप अपना मनोरंजन घर बैठे कर सकते हैं।
जियो सिनेमा पर असुर वेब सीरीज को आप फ्री में देख सकते हैं। इस सीरीज को देखकर आप अपना भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।
पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर के अपकमिंग सीजन का सभी इंतजार कर रहे हैं। खैर, इससे पहले आप सीरीज के बाकी सीजन देख सकते हैं।
यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यदि आपको क्राइम सीरीज देखना पसंद है तो जामताड़ा को जरूर देखें।
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज सेक्रेड गेम्स को भी आप देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी भी आपको पसंद आ सकती है।
प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज पाताल लोग मौजूद है। क्राइम सीरीज देखने के शौकीनों को इस सीरीज को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रंगबाज सीरीज को आप देख सकते हैं। दर्शकों ने इसकी कहानी और एक्शन को खूब पसंद किया है।
बॉबी देओल स्टारर आश्रम सीरीज के सभी सीजनों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
यहां हमने कुछ दमदार क्राइम सीरीज के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ