पार्टी को धमाकेदार बनाने के लिए हरियाणवी गानों पर डांस किया जा सकता है। आज आपके साथ कुछ पॉपुलर हरियाणवी सॉन्ग शेयर कर रहे हैं।
प्रांजल दहिया का पॉपुलर सॉन्ग 'बालम थानेदार' पार्टी के लिए बेस्ट है। इसके डांस स्टेप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।
हरियाणा की पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का सॉन्ग 'चटक मटक' भी पार्टी में चलाया जा सकता है। इस गाने को सुनने के बाद किसी का भी मन डांस करने का कर सकता है।
सपना चौधरी का '52 गज का दामन' सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था। ज्यादातर पार्टी और शादी में इस गाने को जरूर चलाया जाता है।
प्रांजल दहिया का सुपरहिट सॉन्ग 'कबूतर' भी पार्टी की रौनक को बढ़ा सकता है। इसके डांस स्टेप भी आप आसानी से कॉपी कर पाएंगे।
डांस करने के लिए 'जले 2' सॉन्ग बिल्कुल परफेक्ट है। इस पर लड़कियां बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दे सकती हैं। खासकर शादी फंक्शन के लिए यह गाना बेस्ट रहेगा।
सुपरहिट हरियाणवी गानों की लिस्ट में 'सुल्फा' सॉन्ग भी शामिल है। यह गाना भी सपना चौधरी का है, जिसकी मदद से आप पार्टी को धमाकेदार बना सकते हैं।
अगर आपको प्यार-मोहब्बत में बेवफाई से जुड़ा सॉन्ग सुनना है तो 'बाबा जी' को जरूर चलाएं। इस सॉन्ग को सुनने के बाद आप अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।
यहां शेयर किए गए गानों को सुनकर आप पार्टी की रौनक को बढ़ा सकते हैं। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ