ट्रेकिंग के लिए की बेस्ट है ये जगहें


By Prakhar Pandey27, Jun 2023 11:25 AMnaidunia.com

बेस्ट जगहें

घूमने फिरने वाले लोगों को पहाड़ो पर ट्रेकिंग करना बेहद पसंद होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में जो ट्रेकिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है।

ट्रेकिंग

ट्रेकिंग करना एक प्रकार का एडवेंचर होता है। इसमें यात्री पैदल चलकर ऊबड़-खाबड़ दुर्गम पहाड़ी रास्तों से चलकर जाते है। ट्रेकिंग करने से व्यक्ति जुझारू और निडर बनता है।

मसूरी

मसूरी जैसी खूबसूरत जगह पर ट्रेकिंग करना काफी सुखद अनुभव होता है। मसूरी में स्थित क्लाउड एंड ट्रेक पर ट्रेकिंग में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।

चेंबरा पीक ट्रेक, केरल

केरल में स्थित चेंबरा पीक ट्रेक सबसे ऊंचे ट्रेक जगहों में से एक है। चेबरा पीक ट्रेक पर ट्रेकिंग करते वक्त वहां के खूबसूरत नजारे आपका मन मोहने का लेंगे।

अरकू वैली ट्रेक, आंध्र प्रदेश

ट्रेकिंग के लिए अरकू वैली ट्रेक भी बेस्ट लोकेशन है। यहां पर ट्रेकिंग करते हुए हर मोड़ पर पहले से ज्यादा हरियाली देखने को मिलेगी। ट्रेकिंग के लिए यह अक्टूबर से फरवरी के बीच जाना चाहिए।

वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक

वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक उत्तराखंड में स्थित है। यहां पर ट्रेकिंग करते हुए आपको प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से देखने और महसूस करने का मौका मिलता है।

ग्रेट लेक्स ट्रेक, कश्मीर

कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ग्रेट लेक्स ट्रेक में ट्रेकिंग के दौरान हरे भरे मैदानों और बर्फ से ढके सुंदर पहाड़ आपको बेहद पसंद आएंगे।

गोमुख तपोवन ट्रेक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गोमुख तपोवन ट्रेक हिमालय का पहाड़ देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना गया है। गोमुख तपोवन ट्रेक पर ट्रेकिंग करते हुए आपको बेहतरीन नजारे देखने को मिलेंगे।

ट्रेवल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जून में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन