हिंदू धर्म में घर के बाहर तोरण बांधने का विशेष महत्व है। इसे बांधने से घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकने में मदद मिल सकती है।
तोरण को बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत होती है जैसे कि आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, नारियल या सुपारी और गेंदे के फूल आदि।
मान्यताओं के अनुसार, घर के बाहर तोरण बांधने से बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकने में मदद मिलती है। साथ ही, वातावरण भी शुद्ध रहता है।
मान्यताओं के अनुसार, घर के बाहर तोरण विशेष अवसरों पर बांधा जाता है। इसे त्यौहार, शादी और पूजा के दौरान बांधना शुभ माना गया है।
मान्यताओं के अनुसार, तोरण को घर के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से पर बांधना शुभ होता है। ध्यान रहे यह दोनों तरफ बराबर बंधा हो।
तोरण कई प्रकार के होते हैं जैसे आम के पत्तों का तोरण पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है जबकि फूलों का तोरण खुशबू और सकारात्मक ऊर्जा को फैलाता है।
घर के बाहर तोरण बांधने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह धन वृद्धि करने में भी मदद कर सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com