बुरे से बुरा दिन झटके में बदल देंगे ये 7 चमत्कारी टोटके


By Sahil10, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

चमत्कारी टोटके

जीवन से जुड़ी परेशानियों के लिए आप शास्त्रों में बताए कुछ उपायों को अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। यदि आप उन्हें तवे की पहली रोटी खिलाते हैं तो जिंदगी की परेशानी दूर हो जाएंगी। इसके अलावा कुत्ते को भी रोटी खिलाना शुभ होता है।

तुलसी के पौधे में दें जल

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व होता है। इस पौधे में नियमित जल देने से धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

हनुमान चालीसा पढ़ें

हनुमान चालीसा पढ़ने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर हो सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को इसे पढ़ने से ज्यादा लाभ मिलता है।

जाप से दूर होंगे संकट

हनुमान जी का जाप करने से भी इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। बस आपको सच्चे मन और ध्यान से भगवान हनुमान का जाप करना होगा।

बजरंगबली को चोला चढ़ाएं

बजरंगबली को चोला चढ़ाने से व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। शनिवार के दिन ऐसा करना ज्यादा शुभ होता है और इस दिन हनुमान के मंदिर में दीपक भी जलाएं।

छाया दान करें

शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई को एक बार देख लें। इसके बाद इस तेल को किसी को दान कर दें।

श्मशान में डाल आएं सिक्के

इस टोटके को भी लाभकारी माना जाता है। जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए श्मशान में सिक्के भी आप फेंक कर आ सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुध देव की कृपा से 2 अप्रैल तक ये 3 राशियां रहेंगी धनवान