टीवी में ऐसी कई खडूस सास भी हैं, जो आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ये सासे अपनी बहुओं के नाक में दम करने के लिए मशहूर हैं।
आज हम इस लेख में आपको टीवी जगत की कुछ ऐसी ही सासो के बारे में बताएंगे। अगर आपने टीवी सीरियल देखा है, तो उन्हें पहचान जाएंगे।
साथ निभाना साथिया से गोपी की सास का नंबर इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। कोकिला बेन अपनी बहू को कंट्रोल में रखती थी और राशि पर भी हुकुम चलाने के लिए मशहूर हैं।
पवित्र रिश्ता में अर्चना की सास सविता ताई ने उनके नाक में दम कर दिया था। खड़ूस सासो की लिस्ट में सविता ताई का नंबर भी आता है।
दिया और बाती हम की भाभो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भाभो अपने इशारों पर संध्या को नचाती थी।
बालिका वधू की दादी सा इस लिस्ट में कैसे छूट सकती है। दादी सा अपने इशारों पर पूरे घर को नचाती थी।
अम्मा जी अपनी खड़ूस अंदाज के लिए जानी जाती थी। इस सीरियल में कन्या भ्रूण हत्या को दर्शाया गया था, वो काबिले तारीफ है।
टीवी सीरियल सास का रोल निभाने वाली सुमन भी खड़ूस सासो की लिस्ट में शामिल हैं। सुमन घर के सभी सदस्यों को डरा कर रखती थी।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com