ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। आगामी कुछ दिनों में मिथुन राशि में 3 बड़े ग्रह गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
मिथुन राशि में 12 जून को शुक्र प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 जून को बुध भी इसी राशि में विराजमान होंगे। वहीं, सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में आएंगे।
12 से 15 जून के बीच 3 ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से 4 राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन राशि में कई ग्रहों के विराजमान होने का फायदा आपको मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मेष राशि वालों के लिए नया कार्य शुरू करने के लिए यह शुभ समय है।
आपकी राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान होंगे। इस वजह से यह समय वरदान से कम नहीं होगा। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की कृपा भी मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों के हाथ सभी कार्यों में सफलता लगेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा होने की संभावना है।
मिथुन राशि में 3 ग्रहों के विराजमान होने का लाभ कन्या राशि वालों को भी मिलने वाला है। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मिथुन राशि में तीन बड़े ग्रह प्रवेश करेंगे, जिसका लाभ कई राशि के जातकों को मिलेगा। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ