वैदिक शास्त्रों के अनुसार, मार्च महीने में यानी 2024 में कई शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होने वाला है। इसमें त्रिग्रही राजयोग भी शामिल है।
बता दें कि जल्द ही 31 मार्च को शुक्र मीन राशि में संचरण करने वाले हैं, जिसमें पहले से राहु और सूर्य हैं। जिसके चलते तीनों को मिलाकर युति होगी। यह काफी अहम होने वाला है।
शुक्र, राहु और सूर्य जब एक दूसरे से केंद्र भाव में आमने सामने या पहले चौथे और सातवें भाव में होते हैं तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है।
इस त्रिग्रही योग से कई राशियों को फायदा मिलने वाला है। साथ ही इन राशियों को मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है।
त्रिग्रही योग बनते ही वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साल 2024 में आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह योग शुभ होने वाला है। इस समय आपके इनकम में ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए भी यह लाभप्रद सिद्ध होने वाला है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा।
इस लेख में दी गई सारी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हम अपनी तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं।