रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दहाड़ा की सबके होश उड़ गए। उस मूवी से कई बड़े एक्टर और एक्टर्स की किस्मत चमक उठी।
इन्हीं में एक नाम तृप्ति डिमरी का आता है जिन्होंने भाभी 2 का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के पास पाइपलाइन में 6 फिल्में हैं। मेरे महबूब मेरे सनम में विकी कौशल के साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आने वाली हैं।
भूल भुलैया के दोनों पार्ट हिट होने के बाद अब मेकर्स तीसरा पार्ट लाने के लिए सोचे हैं। ऐसे में इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति नजर आने वाली हैं।
आशिकी का जल्द ही तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है जिसका नाम तू आशिकी है हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी नजर आ सकती हैं।
इस नाम को सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह एक फिल्म का नाम है, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आ सकते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो धड़क 2 के लिए भी तृप्ति डिमरी का नाम आ रहा है। इस फिल्म के पहले पार्ट से जाह्नवी कपूर ने भी डेब्यू किया था।
एनिमल के सफल होते ही लोग एनिमल पार्क का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके दूसरे पार्ट में तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। ये मूवी भी ब्लॉकबस्टर हो सकती है।