कपड़ों पर लगे हल्दी के दाग से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान टिप्स


By Hemraj Yadav28, Mar 2023 02:32 PMnaidunia.com

टूथपेस्ट

कपड़े पर लगे दाग वाले एरिया पर टूथपेस्ट लगा दें, 10-15 मिनट बाद उस पर पानी डाल दें। फिर ब्रश की मदद से साफ करें। यह उपाय दाग मिटाने में कारगर साबित होगा।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हल्दी के दाग वाले एरिया पर लगाएं, अब इसे ब्रश की मदद से रगड़े। इससे दाग मिट जाएगा।

नींबू

किचन में काम करते समय या खाते समय अगर आपके कपड़ों पर हल्दी के दाग लगे हो, तो उस पर नींबू के स्लाइस से रगड़े। ये दाग को मिटाने में मदद करता है।

सफेद सिरका

गुनगुने पानी में दो बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। अब इसमें हल्दी के दाग लगे कपड़े को डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

डिटर्जेंट

डिटर्जेंट पाउडर के घोल में दाग वाले कपड़े को डाल दें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें। हल्दी के दाग कम होने में मदद मिलेगी।

ग्लिसरीन

आधी बाल्टी पानी में आधा कप ग्लिसरीन, आधा कप लिक्विड सोप डालकर मिला लें। अब इसमें कपड़े को डाल दें। आधे घंटे बाद साधारण पानी से कपड़े को धो लें।

नमक और सुहागा

एक कटोरी गर्म पानी में नमक और सुहागा मिलाएं। अब इसे दाग वाली जगह पर डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे रगड़ें और फिर साफ़ पानी से धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये टिप्स