पिंपल्स दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
By Shradha Upadhyay
2023-02-23, 18:43 IST
naidunia.com
पिंपल्स की समस्या
अधिकतर लोगो को गर्मी या खून और पेट खराबी की वजह से पिंपल्स की समस्या होने लगती है। ऐसे में हम बेहद परेशान होने लगते हैं।
घरेलू उपाय
ऐसे में आज हम इन्हीं मुंहासों को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तली भुनी चीजें
पिंपल्स की समस्या होने पर सबसे पहले हमे तली - भुनी और तेज मसालेदार चीज़ों से परहेज करना पड़ता है। इस समय केवल सादा भोजन करें।
शहद
एंटीबैक्टीरियल शहद भी कील मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। इसको रात में सोने से पहले पिंपल्स पर लगाएं और सुबह उठकर धो लें।
एलोवेरा
गर्मियों में स्किन के लिए एलोवेरा रामबाण है। ऐसे में आप पिंपल्स होने पर एलोवेरा जैल या प्राकृतिक एलोवेरा भी लगा सकती हैं।
मुल्तानी मिटटी
फेस पर चमक और कील मुंहासे दूर करने के लिए मुल्तानी मिटटी भी बेस्ट है। यह स्किन पर मौजूद तेल को अलग करने में भी मदद करती है।
ग्रीन - टी
एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ग्रीन टी पीने के साथ स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में आप ग्रीन टी बैग्स को फ्रिज में रखकर पिंपल्स पर लगाएं।
बर्फ
गर्मियों या शरीर की गर्मी की वजह से पिंपल्स होने पर आप उनपर आइस क्यूब से मालिश कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें naiduniya.com के साथ
Karj Mukti Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, धन में होगी वृद्धि
Read More