कुछ बातों को अपनाकर हम अपने ग्रहों के प्रभाव को बेहतर बना सकते हैं और इसका असर जीवन पर देखने में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-सी 5 बातें आजमा कर ग्रह मजबूत कर सकते हैं-
नियमित रूप से मंदिर की सफाई करते हैं तो बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं। साथ ही, बृहस्पति ग्रह शुभ माना जाता है।
अगर देर रात तक जागते हैं तो इससे चंद्रमा ग्रह कमजोर होता है इसलिए समय पर सोने से चंद्रमा ग्रह जीवन में शुभ फल देता है।
अगर कोई व्यक्ति बाहर से घर आता है तो उसे साफ पानी पिलाना चाहिए। ऐसा करने से राहु ग्रह मजबूत होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
अगर रसोई गंदा रहता है तो इससे मंगल ग्रह कमजोर होता है इसलिए रसोई को साफ-सुथरा रखने पर मंगल ग्रह जीवन में शुभ फल देते हैं।
अगर पैर घसीट कर चलते हैं तो इससे राहु ग्रह कमजोर होता है इसलिए हमेशा पैरों को उठाकर चलना चाहिए। इससे राहु शुभ परिणाम देते हैं।
अगर बिस्तर पर चादर फैली रहती है, तकिया इधर-उधर पड़ा रहता है तो शनि ग्रह अशुभ फल देते हैं इसलिए बिस्तर को सही तरीके से रखना चाहिए।
इन 5 बातों को आजमाने से ग्रह मजबूत होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM