कई बार सही देखभाल न होने के कारण भी बाल बेजान हो जाते हैं। आज हम आपको बालों को सिल्की बनाने के लिए आसान टिप्स बताएंगे। जिसे आजमाकर आप स्मूद बाल पा सकते हैं।
अंडे का इस्तेमाल
अंडे का इस्तेमाल कर बालों को सिल्की बना सकते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
इसके लिए एक बाउल में अंडे तोड़ लें, इसमें आधा चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल
एलोवेरा में मौजूद गुण बालों को हेल्दी बनाता है। इसके लिए एक बाउल में मेथी दाने का पेस्ट लें, इसमें अरंडी का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
जैतून का तेल
बालों को स्मूद बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल में जैतून का तेल मिलाएं। इससे बालों की जड़ों में मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा।
सेब का सिरका
आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए बालों पर सिरका लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।
केले का मास्क
केला में विटामिन-सी, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए एक बाउल में केले को मैश करें, इसमें दही और गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को बालों पर लगाएं, 30 मिनट बाद पानी से धो लें।