स्किन पर नेचुरल ग्लो के लिए आज ही ट्राई करें ये फेस पैक


By Ekta Sharma09, Sep 2023 05:15 PMnaidunia.com

ग्लोइंग स्किन

लोग ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप नेचुरल चीजों की मदद से स्किन को चमकदार बना सकते हैं।

टमाटर का इस्तेमाल

आज आपको टमाटर के फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिन्हें चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

टमाटर और खीरा

इस फेस पैक को बनाने के लिए टमाटर का रस लें, इसमें खीरे का पेस्ट मिक्स करें। इस मिश्रण में शहद भी मिक्स करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट के बाद पानी से धो लें।

टमाटर और शहद

टमाटर के रस में शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

टमाटर और ओट्स

एक बाउल में टमाटर का रस और ओटमील पाउडर डालें। इस मिश्रण में खीरे का पेस्ट भी मिला सकते हैं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं । लगभग 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

टमाटर और जैतून तेल

इस फेस पैक को बनाने के लिए टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

टमाटर और नींबू

एक छोटे बाउल में टमाटर का रस लें। इसमें दही और नींबू का रस मिक्स करें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

सुबह में खजूर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 लाभ