कर्ज के बोझ के चलते लोग जीवन में कई परेशानियों से सफर करते है। आइए जानते हैं मंगलवार के कर्ज दोष से मुक्ति के उपायों के बारे में।
मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को हर संकट से मुक्ति दिलाने वाले देवता के रूप में जाना जाता है। लोन से छुटकारा पाने के लिए बजरंग बली से जुड़े उपाय करने चाहिए।
मंगलवार के दिन सुबह में स्नान करने के पश्चात लाल रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। ऐसा 21 मंगलवार तक नियमित रूप से करना चाहिए।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा या मूर्ति को आसन पर रखें। बजरंग बली के सामने व्रत का संकल्प लें और धूप-दीप जलाकर पूजा आरंभ करें।
हनुमान जी की पूजा करते हुए उन्हें लाल फूल, सिंदूर, वस्त्र आदि चढ़ाए। पूजा के दौरान हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और अपने समय और सुविधा अनुसार सुंदरकांड का पाठ भी करें।
बजंरग बली को गुड़ चने का भोग भी लगाना चाहिए। इस उपाय से आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है और आर्थिक फायदा भी होगा।
पवनपुत्र की पूजा के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कर्ज मुक्ति के लिए 21 मंगलवार हनुमान जी का पूजन और व्रत करना चाहिए। इस उपाय से जल्द कर्ज को बोझ दूर हो जाता है।
मांगलिक दोष के गलत प्रभावों को कम करने के लिए हर दिन सुबह पूर्व दिशा में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।