तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली


By Sahil07, Oct 2023 04:34 PMnaidunia.com

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व होता है। शास्त्रों के मुताबिक, इस पौधे में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है।

तुलसी के उपाय

तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा हासिल होती है। इसके अलावा, घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है।

तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी के पौधे पर कुछ चीजों को चढ़ाना बेहद शुभ होता है। आइए जान लेते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन सी 5 चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

सुहाग का सामान

यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी चल रही है तो सुहाग का सामान तुलसी पर चढ़ाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का विवाद खत्म हो जाता है।

चंदन चढ़ाएं

स्वास्थ्य से लेकर जीवन की तमाम परेशानियों के लिए तुलसी पर चंदन चढाएं। इससे जीवन में चल रही छोटी से बड़ी समस्या दूर हो जाएंगी।

गन्ने का रस

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस अर्पित करें। यह उपाय माह की पंचमी तिथि को करना ज्यादा लाभकारी होता है।

नियमित अर्पित करें जल

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो उसमें नियमित जल दें। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।

कच्चा दूध अर्पित करें

तुलसी के पौधे पर माह की एकादशी तिथि को कच्चा दूध चढ़ाएं। इसके साथ ही, पौधे पर कलावा बांध दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर हो जाएगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लाल मिर्च और सेंधा नमक के टोटके होते हैं असरदार