तुलसी के 11 पत्ते बना देंगे करोड़पति, करना होगा यह काम


By Shivansh Shekhar28, Mar 2024 03:30 PMnaidunia.com

तुलसी का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व काफी ज्यादा होता है। इस धर्म से जुड़े लगभग घरों में आपको तुलसी का पौधा नजर आएगा, जो आंगन या छत पर होता है।

मां लक्ष्मी का वास

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। जिस घर में यह होता है वहां वास्तु दोष नहीं लगता है।

उपाय करने से लाभ

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से तुलसी के कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से आपको विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है और आपका जीवन धन्य हो सकता है।

11 पत्तों से उपाय

यदि आप अपनी मनोकामनाएं को पूर्ण करना चाहते हैं तो तुलसी के 11 पत्तों का उपाय बेहद ही कारगर साबित हो सकता है। इससे आपका घर परिवार खुश रहेगा।

इस दिन तोड़ें

पत्ते ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से तुलसी के 11 पत्ते एकादशी या रविवार के दिन तोड़ लें, उसके बाद इन टूटे हुए पत्तों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।

बजरंगबली को चढ़ाएं

उसके बाद कुल 11 पत्तों को बजरंगबली पर चढ़ाए जाने वाले नारंगी सिंदूर में तेल मिलाकर राम का नाम लिखकर अच्छे से रखें।

अपनी मनोकामना कहें

उसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें और उनसे ऐनी मनोकामना को कहें। ऐसा करने से आपके सारे दुख नष्ट हो जाएंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कछुए की अंगूठी पहनने से क्या होता है?