Tulsi Niyam: घर में तुलसी लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे बर्बाद
By Ekta Sharma2023-03-11, 17:51 ISTnaidunia.com
तुलसी नियम
कई बार घर में तुलसी का पौधा लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों के कारण तुलसी के पौधे का पॉजिटिव प्रभाव मिलना बंद हो जाता है और मां लक्ष्मी और विष्णु भी रुष्ट हो जाते हैं।
गोल आकार का गमला
शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे को गोल आकार के गमले में लगाना शुभ माना जाता है। इस आकार के गमले में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
चौकोर आकार का गमला
तुलसी के पौधे को चौकोर आकार के गमले में भी लगाना शुभ माना जाता है। घर के आंगन में इस आकार के गमले में पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
जमीन में लगाएं पौधा
कई लोग गमले में न लगाकर घर में मौजूद गार्डन में जमीन में लगा देते हैं। ऐसा करने से तुलसी का पौधा खूब फैलता है। इससे घर में धन संपदा खूब आती है। लेकिन किसी न किसी तरह की चिंता बनी रहती है।
तुलसी को लटकाना
कई लोग जगह कम होने के कारण तुलसी के पौधे को गमले में लगाकर लटका देते हैं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके दुष्प्रभाव के कारण आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा।