हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों में इस पौधे को घर में रखने से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख मिलता है।
तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले समय का ध्यान रखें। शाम के समय तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले मां लक्ष्मी से हाथ जोड़कर अनुमति लें। इसके बाद ही, पत्तों को तोड़ना चाहिए।
अगर आप बगैर अनुमति लिए तुलसी के पत्तों को जल्दबाजी में तोड़ेंगे तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। धन की देवी के नाराज होने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कई बार लोग जरूरत से ज्यादा पत्ते तोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में हाथ जोड़कर तुलसी के सामने क्षमा मांगनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी रुष्ट नहीं होती है।
तुलसी की पत्तियां तोड़ने के दौरान एक बात ध्यान रखें कि इसकी एक-एक पत्तियों को तोड़ना चाहिए। एक साथ काफी ज्यादा पत्तों को तोड़ने से बचना चाहिए।
अगर आप तुलसी के पत्ते तोड़ रहे हैं तो नाखून का इस्तेमाल न करें। दरअसल, इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है और ऐसा करने से उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
तुलसी की पत्तियां तोड़ने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ