हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को पूजनीय माना जाता है और उन पौधों की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी पूजा में न करें ये 4 गलतियां, वरना आ सकता है भारी संकट-
ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे को ज्यादा जल देने से उसकी जड़ सड़ जाती है,जिससे तुलसी का पौधा जल्दी सूख जाता है।
तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तुलसी के पौधे में जल देने का समय सुबह सूर्योदय में करें। ऐसा करने से जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं और धन लाभ होता है।
ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में एकादशी के दिन जल नहीं दिया जाता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है।
तुलसी पौधे में जल देते समय इस बात ध्यान रखें कि बिना सिले हुए एक वस्त्र को पहनकर जल दें। इससे जीवन में कई लाभ प्राप्त होते हैं।
तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इस पौधे में लक्ष्मी जी का वास होता है। इस पौधे की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी पूजा में ये 4 गलतियां न करें वरना भारी संकट आ सकता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM