कार्तिक मास में करें तुलसी की पूजा, होगी सौभाग्य की प्राप्ति


By Shivansh Shekhar30, Oct 2023 01:15 PMnaidunia.com

कार्तिक का महीना

सनातन धर्म में कार्तिक महीने का महत्व काफी ज्यादा होता है। यह महीना भगवान विष्णु को बेहद ही प्रिय है। कार्तिक मास से देव तत्व भी मजबूत होते हैं।

निद्रा से जागते हैं भगवान

इसी महीने में भगवान विष्णु जय निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा होती है। माता लक्ष्मी का भी आगमन होता है।

श्रीहरि की उपासना

कार्तिक महीने में धन और धान्य दोनों से संबंधित कई प्रयोग और नियम हैं। इस महीने में विशेष रूप से श्रीहरि की उपासना होती है।

तुलसी का रोपण

कार्तिक महीने में तुलसी का रोपण कौर विवाह सर्वोत्तम होता है। इस महीने दान करने से शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।

सुबह उठकर स्नान

इस महीने में श्री विष्णु जी के साथ तुलसी की भी पूजा की जाती है। कार्तिक महीने में सुबह उठकर स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

सुबह उठकर स्नान

इस महीने में श्री विष्णु जी के साथ तुलसी की भी पूजा की जाती है। कार्तिक महीने में सुबह उठकर स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

तुलसी की पूजा

कार्तिक के पावन महीने में तुलसी पूजन, रोपण और सेवन करने का विशेष महत्व होता है। इस महीने में तुलसी पूजा का महत्त्व कई गुना अधिक होता है।

दीपदान

शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में सबसे प्रमुख काम दीपदान करना बताया गया है। इस महीने में नदी, तालाब और घाट के एक कोने में दीपक जलाया जाता है।

तेल लगाना वर्जित

कार्तिक महीने में शरीर पर तेल लगाने के लिए भी मनाही होती है। इस महीने में केवल एक बार नरक चतुर्दशी के दिन शरीर पर तेल लगाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Rahu Ketu Gochar 2023: राहु-केतु को इस तरह करें प्रसन्न, मिलेगा अपार धन