अकाल मृत्यु से बचने के लिए ऐसे करें तुलसी की पूजा


By Sahil28, Dec 2023 12:01 PMnaidunia.com

तुलसी पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी इस पौधे की पूजा की जाती है।

तुलसी पूजन विधि

तुलसी के पौधे की पूजा करने से सुख-समृद्धि में भी इजाफा होता है। बशर्ते पूजन विधि का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

तुलसी में जल चढ़ाएं

तुलसी के पत्तों के बगैर कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकता है। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ होता है।

जल और सिंदूर

तुलसी के पौधे में जल और सिंदूर अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा रोजाना करने से आप मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकते हैं।

अकाल मृत्यु नहीं होगी

रविवार को छोड़कर बाकी दिन रोजाना जल और सिंदूर तुलसी में अर्पित करें। खास बात है कि ऐसा नियमित करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है।

दूध और गुड़ करें अर्पित

तुलसी के पौधे में गाय का दूध और गुड़ भी आप अर्पित कर सकते हैं। धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।

धन-धान्य की नहीं होगी कमी

शास्त्रों की मानें तो प्रतिदिन तुलसी के वृक्ष में दूध और गुड़ अर्पण करने से धन-धान्य की कमी नहीं होगी। साथ ही, कर्ज की स्थिति में भी सुधार होता है।

रविवार को न डाले पानी

तुलसी के पौधे में रविवार के दिन भूलकर भी पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने की सख्त मनाही शास्त्रों में बताई गई है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हल्दी की गांठ जेब में रखने के अद्भुत फायदे