कर्ज से मुक्ति के लिए करें तुलसी के ये उपाय


By Shivansh Shekhar30, May 2024 02:50 PMnaidunia.com

तुलसी का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का महत्त्व काफी ज्यादा होता है। तुलसी का पूजन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

ज्येष्ठ में उपाय

अभी ज्येष्ठ का महीना चल रहा है, जिसका महत्व कई गुणा ज्यादा होता है। इसके कई लाभ भी होते हैं। इस महीने तुलसी का उपाय काफी लाभ पूर्ण हो सकता है।

क्या हैं तुलसी के उपाय?

वास्तु शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ लाभकारी उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से सभी संकट दूर होते हैं।

तुलसी की जड़

वास्तु नियम के अनुसार, यदि आप या आपके घर वाले आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो सूखी तुलसी की जड़ घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।

मां लक्ष्मी प्रसन्न

वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि जो इंसान ऐसा करता है, उसके घर या घर वालों के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

नेगेटिव एनर्जी दूर

ऐसी मान्यता है कि यदि मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांध दें, तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में नहीं होता है। वास्तु दोष दूर होता है।

पॉजिटिव एनर्जी

ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आंगन में सुख-शांति बनी रहती है। घर में हमेशा धन-दौलत रहती है।

क्या करना है?

यह उपाय करने के लिए सूखी तुलसी की जड़ लेकर एक लाल कपड़े में चावल के साथ बांध लें। इसके बाद जड़ और बाकी चीजों को लाल रंग के कलावे में लपेटकर द्वार पर बांध दें।   

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जन्‍म से ही कलाकार होते हैं इस मूलांक के लोग