Tulsi Upay: तुलसी की सूखी पत्ती के ये उपाय बनाएंगे हर बिगड़े काम
By Ekta Sharma2022-12-16, 21:52 ISTnaidunia.com
तुलसी के सूखे पत्ते
इनकी कृपा से परिवार सदैव सुखी रहता है। देवी-देवताओं को तुलसी के पत्ते चढ़ाने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। तुलसी के पत्ते सूखे होने पर भी कभी बासी नहीं होते। इसे अत्यंत शुभ भी कहा जाता है।
जीवन में आएगी समृद्धि
भगवान कृष्ण भगवान विष्णु का दूसरा रूप हैं। गोपाल के रूप में पूजे जाने पर भगवान कृष्ण को लड्डू चढ़ाएं। तुलसी के सूखे पत्तों के जल से उन्हें स्नान कराएं। इससे आपका जीवन सुखी रहेगा।
बासी नहीं होती तुलसी की पत्ती
भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय तुलसी के पत्तों का उपयोग किया जाता है। तुलसी के पत्तों को घर में करीब 15 दिनों तक रख सकते हैं। तुलसी के पत्ते कभी भी बासी नहीं होते।
आर्थिक तंगी
अगर आप कभी आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं। फिर तुलसी के सूखे पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
वास्तु दोष
अगर आपके घर में वास्तु दोष है या नकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है तो एक कटोरी में तुलसी के सूखे पत्ते और गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें। इससे आपका वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
Astro Tips: शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय, चमक उठेगी किस्मत