पितृ दोष को खत्म करने के लिए तुलसी के विशेष उपाय


By Sahil20, Sep 2024 01:24 PMnaidunia.com

तुलसी के उपाय

पितृ पक्ष में तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करना चाहिए। माना जाता है कि इन्हें अपनाकर पितृ दोष का प्रभाव कम हो सकता है।

घर में तुलसी का पौधा लगाएं

श्राद्ध के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाएं। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं। पितृ दोष दूर करने में भी यह पौधा मददगार है।

तुलसी की माला धारण करें

पितृ पक्ष के दौरान तुलसी की माला धारण करें। इस पवित्र माला को पहनने से पितरों की नाराजगी कम हो सकती है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

श्राद्ध के दौरान शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। दरअसल, ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है।

पितृ पक्ष में तुलसी पूजन करें

पितृ पक्ष के दौरान तुलसी के पौधे का पूजन करना शुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष को कम करने में भी मदद मिलती है।

तुलसी के पत्तों से प्रसाद बनाएं

श्राद्ध के दिनों में तुलसी के पत्तों से प्रसाद बनाएं। इसके बाद प्रसाद को लोगों में बांट दें। माना जाता है कि ऐसा करने से भी दोष का प्रभाव कम होता है।

तुलसी पर जल अर्पित करें

तुलसी के पौधे में नियमित तौर पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ दोष होगा खत्म

तुलसी के उपाय को अपनाकर पितृ दोष को खत्म किया जा सकता है। बशर्ते इसके लिए तुलसी के पौधे की पूजा सही विधि से करनी होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी की परिक्रमा करने से क्या होता है?