कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। हर कोई अपने साल को अच्छा जाने उम्मीद करता है।
नए साल पर माता तुलसी की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बेहद महत्व माना गया है।
तुलसी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से घर में सुख-सृमधि आती है।
तुलसी का पौधा घर में लगाने से सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली आती है। इसे नए साल पर लगाने से घर में बरकत होती है।
चलिए जानते हैं नए साल के पहले दिन तुलसी को किस 1 चीज को बांधने से घर में धन की वृद्धि होती है।
नए साल के पर तुलसी को लाल कलावा बांधना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि लाल कलावा बांधने से सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।
इस दिन तुलसी मां की पूजा करने के बाद उस पर लाल कलावा बांधें। इसके बाद तुलसी के पौधे का दूध से अभिषेक करें, जिससे तुलसी माता प्रसन्न होंगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी पर लाल कलावा बांधने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरो के लिए पढ़ते रहें naidunia.com