शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि माता तुलसी की नित दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद तुलसी को नहीं छूना चाहिए। व्यक्ति अगर ऐसा करता है तो उसे धन से सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मान्यता है कि तुलसी के पौधे को प्रत्येक रविवार और एकादशी के दिन नहीं छूना चाहिए। साथ ही इस दिन तुलसी को जल चढ़ाना भी वर्जित है।
एक मान्यता यह भी है कि एकादशी तिथि को तुलसी माता विष्णु जी के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसलिए शास्त्रों में इस दिन के सन्दर्भ में यह नियम बताए गए हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को हमेशा घर के आंगन में ही लगाना चाहिए। साथ ही इन्हें किसी अंधेरे या अकेले स्थान पर न लगाएं। साथ ही हर दिन सुबह और शाम के समय तुलसी के सामने दीपक जलाएं।