तुलसी विवाह के दिन ये करें खास उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी


By Ayushi Singh07, Nov 2024 01:00 PMnaidunia.com

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को तुलसी विवाह मनाया जाता है और इसके बाद से ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते  हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन ये करें खास उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी-

घी का दीपक जलाएं

तुलसी विवाह के दिन तुलसी पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सुख-शांति बनी रहती है।

सोलह श्रृंगार अर्पित करें

इस दिन विशेष रूप से तुलसी माता के सामने सोलह श्रृंगार अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

तुलसी विवाह करें

इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह करें। इस विवाह को विधि अनुसार संपन्न करना चाहिए।

मंगलाष्टक का पाठ करें

अगर दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इस दिन साथी के साथ मंगलाष्टक का पाठ करना शुभ माना जाता है।

तिलक लगाएं

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को चंदन या केसर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है और इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

फूल अर्पित करें

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को पीला फूल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सारी समस्या दूर होती है।

तुलसी विवाह के दिन ये खास उपाय करने से पैसों की तंगी दूर होगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पान के पत्ते पर कलावा जलाने से क्या होता है?