हल्दी में मिलाकर लगा लें यह सफेद चीज, दमकने लगेगी त्वचा


By Ritesh Mishra16, Jan 2025 03:03 PMnaidunia.com

चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग कई अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये चीजें चेहरे पर निखार लाने की जगह साइड इफेक्ट दिखा सकती हैं।

चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं

चेहरे पर निखार लाने के लिए आज हम आपको एक ऐसे आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे त्वचा चमकने लगेगी और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे।

निखार के लिए हल्दी और दही

हम बात कर रहे हैं दही की। जी हां, दही और हल्दी को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन पर प्राकृतिक निखार आता है। यह कील-मुहांसों को ठीक करने में भी मदद करती है।

गंदगी को साफ करें

चेहरे पर हल्दी और दही लगाने से स्किन पर जमी गंदगी साफ होती है। यह स्किन को ग्लोइंग दिखाने में मदद करता है।

त्वचा को नमी प्रदान करें

स्किन पर दही और हल्दी लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। यह रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

टैन हटाने के लिए क्या करें

चेहरे से टैन हटाने के लिए यह पैक आपके काफी काम आ सकता है। इसके लिए इसे सप्ताह में 3 दिन लगाएं।

कैसे लगाएं हल्दी और दही

इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे को साफ करके लगाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

किस विटामिन की कमी से चेहरा काला पड़ने लगता है?