भारतीय टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस हर दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी की एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी हैं।
हर एक्ट्रेसेस अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में रहती है। किसी का पति बिजनेसमैन तो किसी का एक्टर हैं।
आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी उम्र से भी छोटे उम्र के पति से शादी की हैं।
इंडिया की सबसे पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष से शादी की है, जो भारती से 3 साल छोटे है।
एक्ट्रेस माही विज टीवी की काफी बड़ी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस अपने पति जय भानुशाली से 2 साल बड़ी हैं।
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने साल 2016 में सुयश राय से शादी रचाई थी। बता दें कि किश्वर मर्चेंट पति सुयश राय से 8 साल बड़ी हैं।
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने लंबे समय डेट के बाद साल 1992 में शादी की थी।