टीवी की दुनिया में कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी है। इसके अलावा ये एक्ट्रेस खूबसूरती के मामले में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है।
श्वेता तिवारी ने 'कहानी घर घर की' से अपनी खास पहचान लोगों के बीच कायम की। एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस से भी फैंस का ध्यान खींचती हैं।
रुबीना दिलैक के टीवी शोज के नाम फैंस की जुबान पर रहते हैं। एक्ट्रेस को 'छोटी बहू' सीरियल से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम किया और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अदाओं से आग लगाने वाली हिना खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शिवांगी जोशी को पॉपुलैरिटी मिली। सीरियल में उनके नायरा के किरदार की लोगों ने खूब सराहना की। सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस फोटो पर भी फैंस प्यार लुटाते रहते हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का जलवा टीवी शोज में भी चलता है। फैंस उनके सीरियल को देखना कभी भी नहीं भूलते हैं।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर के नागिन शो से पहचान मिली। इसके बाद वह कई अन्य सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, तेजस्वी बिग बॉस 15 की विनर भी है।
टीवी पर राज करने के बाद मौनी रॉय ने फिल्मों में भी डेब्यू किया। मौनी के फैंस आज भी उनके सीरियल के पुराने एपिसोड देखते हैं।