जानिए पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेज के निकनेम


By Sahil18, Nov 2023 10:56 AMnaidunia.com

टीवी सेलेब्स

पॉपुलैरिटी के मामले में टीवी सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स के सीरियल और शोज पर भरपूर प्यार लुटाते हैं।

एक्ट्रेस निकनेम

शायद आप टीवी की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेस के निकनेम के बारे में नहीं जानते होंगे। आइए जान लेते हैं कि प्यार से उन्हें किस नाम से पुकारा जाता है।

जैस्मिन भसीन

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन टीवी सीरियल्स के अलावा रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अली गोनी जैस्मिन को प्यार से मैजिक मफिन कहते हैं।

सनाया ईरानी

टीवी शो 'चंचन' से सनाया ईरानी को पॉपुलैरिटी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के दोस्त उन्हें सन्नू कहकर बुलाते हैं।

तेजस्वी प्रकाश

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता भी किसी से छिपा नहीं है। एक्ट्रेस के करीबी उन्हें तेजू कहते हैं।

दीपिका सिंह

'दीया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलर हुई दीपिका सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस को प्यार से सुप्रिया कहा जाता है।

कृतिका कामरा

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस के तौर पर कृतिका कामरा को जाना जाता है। कृतिका के दोस्त और परिवार वाले उन्हें किट्टू के नाम से बुलाते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियल्स के अलावा कई पॉपुलर रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के परिवार वाले उन्हें प्यार से चन्नी कहते हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फैमिली के साथ देखें बॉलीवुड की ये 7 कॉमेडी फिल्में