2 महापुरुष राजयोग से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य


By Shivansh Shekhar23, Aug 2024 02:30 PMnaidunia.com

सितंबर का महीना

अगस्त के बाद अब सितंबर में भी कुछ राशियों का भाग्य उदय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस समय पर कई शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। इस महीने 2 महापुरुष राजयोग का निर्माण होने वाला है।

2 महापुरुष राजयोग

धन और वैभव के कारक शुक्र तुला राशि में आएंगे , जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध भी कन्या राशि में आने वाले हैं।

इस महीने में योग

वहीं, राहु मीन राशि और चंद्रमा के साथ केतु कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। भादो महीने में मालव्य योग, भद्र योग और लक्ष्मी नारायण योग और शुक्रादित्य के साथ अनुराधा नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का निर्माण होगा।

3 राशियों पर बरसेगा धन

ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियों पर शनि, गुरु, बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि के जातक

सितंबर महीने में तुला राशि वालों का भाग्य उदय होने वाला है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। करियर में की गई मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या राशि के जातक

सावन के बाद सितंबर का प्रभाव कन्या राशि पर अच्छा पड़ने वाला है। आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। हेल्थ में भी सुधार होने की संभावना है। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

वृष राशि के जातक

वृष राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले हैं। कुछ लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। छोटी मुश्किलों को पार करने में आसानी होगी। आकस्मिक धन लाभ होने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में कितने मोर पंख रखना चाहिए?