मनी प्लांट का घर में लगना शुभ माना जाता है। दरअसल, इस पौधे का संबंध धन से जुड़ा होता है। लेकिन कुछ तरह के मनी प्लांट नहीं लगाने चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप घर में गलत मनी प्लांट लगाते है, तो धन बढ़ेगा नहीं बल्कि धन धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति घर में सूखा मनी प्लांट रखता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा पौधा न रखें।
सूखे हुए मनी प्लांट को घर से तुरंत बाहर फेंकना चाहिए और नया हरा-भरा मनी प्लांट घर में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट जमीन पर भी नहीं रखना चाहिए। इसके लिए आप गमले का इस्तेमाल करें। जमीन पर भी रखने से धन खत्म होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन बढ़ता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।