भगवान भोलेनाथ को भस्म सबसे प्रिय है, उज्जैन में बाबा महाकाल की भी प्रतिदिन भस्मारती होती है। भस्म उपयोग के कई फायदे हैं जो हम आपको यहां बता रहे हैं।
भस्म का टीका सिर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत होता है। इसे गले और छाती के बीच लगाने से विशुद्ध और अनाहत चक्र जागृत होते हैं।
भस्म का लेप हमारे शरीर की कीटाणुओं के साथ मच्छर, खटमल से रक्षा करता है, यह रोम कूपों को ढक देता है, जिससे सर्दी और गर्मी का असर नहीं होता।
भस्म का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है, जिसमें शंख, स्वर्ण और रजत भस्म सहित कई तरह की भस्मों का उपयोग होता है।
यज्ञ और हवन की भस्म का बहुत महत्व बताया गया है, इसके सेवन से कई तरह के रोग दूर होते हैं। भस्म सेवन से पहले इसका ध्यान रखें की वह विश्वसनीय स्थान की हो।