हर साल इंडियन प्रीमीयर लीग में कुछ रिकॉर्ड बनते है तो वहीं कुछ रिकॉर्ड्स टूटते भी है। आइए जानते है किन आईपीएल रिकॉर्ड्स का टूटना आज भी मुश्किल लगता है?
आईपीएल के टूर्नामेंट में खिलाड़ी बल्ले से तूफान लाने का काम करते है। इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाएं जो जिनका टूटना मुश्किल लगता है।
2024 आईपीएल से पहले आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर आरसीबी का 5 विकेट पर 263 रन हुआ करता था। 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट पर 277 का स्कोर बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस रिकॉर्ड का टूटना भी मुश्किल लगता है।
इंडियन प्रीमीयर लीग में सबसे तेज शतक क्रिस गेल ने मारा था। गेल ने अप्रैल 2013 में 30 गेंदों में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ शतक लगाया था।
विराट कोहली के नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस टूर्नामेंट में 4 शतक मारा था। जोस बटलर 2024 में सिर्फ 4 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी ही कर पाएं थे।
2016 आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने 16 मैचों की 16 पारियों में 973 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 पचासे मारे थे। यह रिकॉर्ड तोड़ पाना भी किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल लगता है।
क्रिस गेल ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक 59 छक्के मारे थे। क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं भटकता है। 2012 आईपीएल में गेल ने यह कारनामा किया था।
क्रिस गेल ने 2013 के सीजन में 66 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली थी। 175 रन आईपीएल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। आज तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है।
अगर आपको आईपीएल रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com