पैसों के लिए खतरा है हाथ में मौजूद ये 5 रेखाएं


By Sahil27, Oct 2023 09:14 PMnaidunia.com

हस्तरेखा

रेखा शास्त्र में हाथों की रेखा का विशेष महत्व माना गया है। हाथ में कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं, जो व्यक्ति की किस्मत को खोल देती हैं।

किस्मत का राज

हमारे हाथों में मौजूद रेखाएं किस्मत का राज खोल सकती हैं। रेखाओं को देखकर किसी के व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में भी पता चल सकता है।

हाथ में नहीं रुकता

पैसा कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं, जो व्यक्ति के हाथ में कभी भी पैसा नहीं रुकने देती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है।

राहु रेखा

अगर आपके हाथ में राहु रेखा है तो आपको अपना पूरा जीवन चिंता में गुजारना पड़ेगा। इस रेखा की वजह से व्यक्ति के सभी कार्यों में बाधा आती है।

रेखाओं का जाल

कुछ लोगों के हाथ में रेखाओं का जाल बिछ जाता है। रेखाएं आपस में टकराती है, जो शुभ संकेत नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

वैवाहिक जीवन में परेशानी

जिस व्यक्ति के हाथ में विवाद रेखा पर कई सारे निशान या कट लगे होते हैं तो उसका वैवाहिक जीवन सही नहीं चलता है। इसकी वजह से पार्टनर के साथ झगड़े होते रहते हैं।

शनि पर्वत पर निशान

रेखा शास्त्र के मुताबिक, हाथ में शनि पर्वत के निशान पर क्रॉस का चिन्ह शुभ नहीं होता है। इस प्रकार के निशान वाले लोगों को भविष्य में बदनामी का सामना भी करना पड़ता है।

सूर्य रेखा

रेखा शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा पर कोई अशुभ निशान होता है, उन्हें जीवन में पैसों का अभाव रहता है। इतना ही नहीं, आर्थिक तंगी की वजह से उनका कर्ज भी बढ़ता रहता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे