वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में किस चीज को रखना शुभ और अशुभ होता है। आइए जानते है घर में किन पौधों को लगाना माना किया गया हैं।
घरों में पौधों को लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन कई ऐसे पौधे भी होते है जिन्हें घर में लगाने से आर्थिक तंगी आ सकती है।
अगर भूलकर भी आप इनमें से किसी भी पौधे को घर में लगा लें, तो आपको कंगाली तक के दिन देखने पर सकते हैं।
बांस के पौधे को भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। बांस के पौधे से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
बेर के पेड़ को घर में भूलकर भी नही लगना चाहिए। जहां बेर का पेड़ होता है वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नही होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार खजूर के पेड़ को घर में नही लगाना चाहिए। खजूर के पेड़ से आर्थिक हानि होती है।
कांटेदार पौधे भी घर में लगाने के लिए अशुभ माने जाते है। कांटेदार पौधों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कंगाली छाने का खतरा होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली के पेड़ को भूलकर भी नही लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है।