घर के लिए अशुभ होते हैं ये पौधे, तुरंत निकाल फेंके


By Arbaaj19, Jul 2023 03:33 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ पौधे घर में लगाने से सुख-शांति खत्म हो जाती है।

अशुभ पौधे

आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किन 5 पौधों को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। अगर इनमें से कोई भी पौधा आपके घर में लगा है, तो तुरंत निकाल फेंके।

बबूल का पौधा

वास्तु के अनुसार बबूल का पौधा घर में लगाना अशुभ होता है। बबूल का पौधा कांटेदार होता है जिसको घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

कपास

कपास का पौधा देखने में वैसे तो खूबसूरत लगता है, लेकिन इस पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

इमली

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली के पौधे को भी लगाने से परहेज करना चाहिए। ये पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जाओं को खींचता है।

मेहंदी

मेहंदी का पौधा काफी उपयोगी होता है, लेकिन इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। मेहंदी के पौधे से घर का वातावरण खराब होता है।

बोनसाई

अगर आप बोनसाई का पौधा घर में लगाते है, तो करियर में बाधा आ सकती है इसलिए बोनसाई के पौधे को भूलकर भी घर में न लगाएं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस 3 राशि की कुंडली में होता है राजयोग का संयोग