अविवाहित कन्याओं को नहीं करने चाहिए ये 6 काम


By Prakhar Pandey30, Mar 2024 05:12 PMnaidunia.com

कुंवारी कन्या

हिंदू धर्म में शादी से पूर्व अविवाहित कन्याओं को लेकर कई नियम बताए गए है। आइए जानते है विवाह से पूर्व कन्याओं को क्या काम नहीं करने चाहिए?

रीति रिवाज

सनातन धर्म में शादी के दौरान कई रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। हालांकि, विवाह से पहले भी कुवांरी कन्याओं को कुछ कार्य नहीं करने चाहिए।

बिछिया पहनना

शादी से पहले कभी भी अविवाहित कन्याओं को अपने पैर में बिछिया नहीं पहनना चाहिए। बिछिया का संबंध संतान सुख से माना जाता है, इसे विवाह के बाद ही धारण करना चाहिए।

सिंदूर लगाना

कुंवारी कन्याओं को सिंदूर भी नहीं लगाना चाहिए। शादी के बाद ही सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाना चाहिए, ऐसा करने से उन्हें अच्छे वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

खुले बाल

कन्याओं को शादी से पहले खुले बाल नहीं रखने चाहिए और बाल खोलकर तो बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। मान्यता है कि ऐसे करने से नकारात्मक शक्तियां आ सकती है।

न छुएं किसी के पांव

कुवांरी कन्याओं को किसी के भी पांव नहीं छूने चाहिए। हिंदू धर्म में कन्याओं को मां देवी का रूप माना जाता है, ऐसे में अगर कुंवारी कन्याएं किसी का आदर भी करना चाहती है तो उन्हें सिर्फ प्रणाम करें।

तुलसी के पौधे में जल

मान्यता है कि कुवांरी कन्याओं को तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। केवल सुहागिन महिलाओं को ही जल अर्पित करना चाहिएं।

मंगलसूत्र

शादी से पहले मंगलसूत्र भी नहीं पहनना चाहिए। शादी के बाद ही इन तमाम चीजों को पहनना फलित माना जाता है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको कुवांरी कन्याओं से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सुबह उठते ही न करें ये काम, वरना हो जाएंगे दरिद्रता का शिकार