सभी चाहते है कि उनकी पारिवारिक जिंदगी सुख-शांति से गुजरे लेकिन अगर पारिवारिक कलह होती हैं है तो उनको इन आसान उपाय से दूर किया जा सकता है।
जिन घरों में पारिवारिक कलह बनी रहती है वहां नहीं तो धान की देवी का वास होता है और वास्तु दोष बना रहता हैं। आइए इससे छुटकारा पाने के उपाय के बारे में जानते है।
मंगलवार को भगवान हनुमान के समझ पंचमुखी दीपक जलाएं इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
अगर घर में रोज-रोज का क्लेश होता है तो सोने से पहले रात को एक कपूर के टुकड़े को गाय के घी में डुबोकर पीतल के बर्तन में जलाने से गृह क्लेश दूर होता हैं।
मान्यताओं के अनुसार घर में पोछा लगाते समय पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करने से कलह दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यदि घर में हो रहे रोजाना लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पाना चाहते है तो एक चुटकी केसर पानी में मिलाकर उससे स्नान करें, केसर के इस उपाय से जल्द लड़ाई-झगड़े से छुटकारा पा सकेंगे।